meri haalat ke zimmedaar tum nikle | मेरी हालत के ज़िम्मेदार तुम निकले

  - Aatish Indori

मेरी हालत के ज़िम्मेदार तुम निकले
कहानी के कहानीकार तुम निकले

कोई और तो हरा पाता नहीं मुझको
रक़ीबों के सिपह-सालार तुम निकले

मेरे चहरे पे रौनक़ लौट आई है
मुहब्बत से करिश्मा-कार तुम निकले

तेरे जाने से सब कुछ मिट गया जानाँ
मेरे घर के दर-ओ-दीवार तुम निकले

  - Aatish Indori

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari