dil badan ka shareek-e-haal kahaan | दिल बदन का शरीक-ए-हाल कहाँ

  - Ahmad Faraz

दिल बदन का शरीक-ए-हाल कहाँ
हिज्र फिर हिज्र है विसाल कहाँ
'इश्क़ है नाम इंतिहाओं का
इस समुंदर में एतिदाल कहाँ

ऐसा नशातो ज़हर में भी न था
ऐ ग़म-ए-दिल तिरी मिसाल कहाँ

हम को भी अपनी पाएमाली का
है मगर इस क़दर मलाल कहा

मैं नई दोस्ती के मोड़ पे था
आ गया है तिरा ख़याल कहा

दिल कि ख़ुश-फ़हम था सो है वर्ना
तेरे मिलने का एहतिमाल कहाँ

वस्ल ओ हिज्रांहैं और दुनियाएं
इन ज़मानों में माह-ओ-साल कहाँ

तुझ को देखा तो लोग हैरांहैं
आ गया शहर में ग़ज़ाल कहाँ

तुझ पे लिक्खी तो सज गई है ग़ज़ल
आ मिला ख़्वाब से ख़याल कहाँ

अब तो शह मात हो रही है 'फ़राज़'
अब बचाव की कोई चाल कहाँ

  - Ahmad Faraz

One sided love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Faraz

As you were reading Shayari by Ahmad Faraz

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Faraz

Similar Moods

As you were reading One sided love Shayari Shayari