चाँद उस रात भी निकला था मगर उस का वजूद

इतना ख़ूँ-रंग था जैसे किसी मा'सूम की लाश

तारे उस रात भी चमके थे मगर इस ढब से
जैसे कट जाए कोई जिस्म-ए-हसीं क़ाश-ब-क़ाश

इतनी बेचैन थी उस रात महक फूलों की
जैसे माँ जिस को हो खोए हुए बच्चे की तलाश

पेड़ चीख़ उठते थे अमवाज-ए-हवा की ज़द में
नोक-ए-शमशीर की मानिंद थी झोंकों की तलाश

— Ahmad Nadeem Qasmi

More by Ahmad Nadeem Qasmi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Nadeem Qasmi →

Shajar Shayari

Shers of shajar.

All Shajar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling