ham is jahaan men aa.e to saath l | हम इस जहान में आए तो साथ लाए दिन

  - Aisha Ayyub

हम इस जहान में आए तो साथ लाए दिन
किसी के मौत के जीने के सब मनाए दिन

ख़ुशी का दिन तो बड़ी मिन्नतों से बनता है
उदासियों के मगर हैं बने-बनाए दिन

हुए हैं आँख से ओझल कभी जो अपने थे
हमारी गोद में पलते हैं कुछ पराए दिन

ये शोर-ओ-ग़ुल ये ठहाके ता क़हक़हों का हुजूम
बड़े जतन किए फिर हम ने चुप कराए दिन

जब उस का रात का नश्शा उतरने वाला था
ग़मों को घोल के हम ने उसे पिलाए दिन

न इस में चाँद न ही जगमगाते तारे हैं
कोई सितारा-सिफ़त आ के अब सजाए दिन

मैं उस के साथ अँधेरों की सैर पर निकली
वो मेरे साथ रहा और मुझे दिखाए दिन

  - Aisha Ayyub

Death Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aisha Ayyub

As you were reading Shayari by Aisha Ayyub

Similar Writers

our suggestion based on Aisha Ayyub

Similar Moods

As you were reading Death Shayari Shayari