vo ab dil se tumhaare ja raha hai | वो अब दिल से तुम्हारे जा रहा है

  - Aisha Ayyub

वो अब दिल से तुम्हारे जा रहा है
तुम्हें उस का ख़याल अब आ रहा है

मैं उस के साथ को तरसा करूँँगी
जो मेरे साथ भी तन्हा रहा है

तो अब ये दुख भी दुनिया बाँट लेगी
मुझे इस बात का ग़म खा रहा है

उसे तुम से मोहब्बत हो गई है
तुम्हारे सामने शर्मा रहा है

बहुत से लोग मुझ में रो रहे हैं
बस इक वो है कि हँसता जा रहा है

जो रस्ते में अकेला रह गया था
वो सब को रास्ता दिखला रहा है

बशर्ते ये कि कोई भी न निकले
हर इक दरवाज़ा खोला जा रहा है

मुलव्विस है गुनाहों में तो वो भी
ख़ुदा का ज़िक्र जो करता रहा है

बहारों से उसे क्या लेना देना
जो अंदर से ही अब मुरझा रहा है

तुम्हें अच्छी नहीं लगती ये दुनिया
फ़रिश्तों से ये पूछा जा रहा है

ग़ज़ल के शे'र तो सब हो गए हैं
मुकम्मल एक ही मिस्रा रहा है

  - Aisha Ayyub

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aisha Ayyub

As you were reading Shayari by Aisha Ayyub

Similar Writers

our suggestion based on Aisha Ayyub

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari