कभी तू ने ख़ुद भी सोचा कि ये प्यास है तो क्यूँँ है

तुझे पा के भी मेरा दिल जो उदास है तो क्यूँ है

मुझे क्यूँ अज़ीज़-तर है ये धुआँ धुआँ सा मौसम
ये हवा-ए-शाम-ए-हिज्राँ मुझे रास है तो क्यूँ है

तुझे खो के सोचता हूँ मेरे दामन-ए-तलब में
कोई ख़्वाब है तो क्यूँ है कोई आस है तो क्यूँ है

मैं उजड़ के भी हूँ तेरा तू बिछड़ के भी है मेरा
ये यक़ीन है तो क्यूँ है ये क़यास है तो क्यूँ है

मेरे तन बरहना-दुश्मन इसी ग़म में घुल रहे हैं
कि मेरे बदन पे सालिम ये लिबास है तो क्यूँ है

कभी पूछ उस के दिल से कि ये ख़ुश-मिज़ाज शाइ'र
बहुत अपनी शाइ'री में जो उदास है तो क्यूँ है

तेरा किस ने दिल बुझाया मेरे 'ए'तिबार साजिद'
ये चराग़-ए-हिज्र अब तक तेरे पास है तो क्यूँ है

— Aitbar Sajid

More by Aitbar Sajid

Other ghazal from the same pen

See all from Aitbar Sajid →

Cigarette Shayari

Shers of cigarette.

All Cigarette Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling