kaha takhleeq-e-fan bole bahut dushwaar to hogii | कहा तख़्लीक़-ए-फ़न बोले बहुत दुश्वार तो होगी

  - Aitbar Sajid

कहा तख़्लीक़-ए-फ़न बोले बहुत दुश्वार तो होगी
कहा मख़्लूक़ बोले बाइस-ए-आज़ार तो होगी

कहा: हम क्या करें इस अहद-ए-ना-पुरसाँ में कुछ कहिए
वो बोले कोई आख़िर सूरत-ए-इज़हार तो होगी

कहा: हम अपनी मर्ज़ी से सफ़र भी कर नहीं सकते
वो बोले हर क़दम पर इक नई दीवार तो होगी

कहा: आँखें नहीं इस ग़म में बीनाई भी जाती है
वो बोले हिज्र की शब है ज़रा दुश्वार तो होगी

कहा: जलता है दिल बोले इसे जलने दिया जाए
अँधेरे में किसी को रौशनी दरकार तो होगी

कहा: ये कूचा-गर्दी और कितनी देर तक आख़िर
वो बोले 'इश्क़ में मिट्टी तुम्हारी ख़्वार तो होगी

  - Aitbar Sajid

Aahat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aitbar Sajid

As you were reading Shayari by Aitbar Sajid

Similar Writers

our suggestion based on Aitbar Sajid

Similar Moods

As you were reading Aahat Shayari Shayari