इतराता गरेबाँ पर था बहुत, रह-ए-इश्क़ में कब का चाक हुआ

वो क़िस्सा-ए-आज़ादाना-रवी, उस ज़ुल्फ़ के हाथों पाक हुआ

क्या क्या न पढ़ा इस मकतब में, कितने ही हुनर सीखे हैं यहाँ
इज़हार कभी आँखों से किया कभी हद से सिवा बेबाक हुआ

जिस दिन से गया वो जान-ए-ग़ज़ल हर मिसरे की सूरत बिगड़ी
हर लफ़्ज़ परेशाँ दिखता है, इस दर्जा वरक़ नमनाक हुआ

ख़ुश रहियो सुन ऐ बाद-ए-सबा कहीं और तू अपने नाज़ दिखा
तू जिस के बाल उड़ाती थी वो शख़्स तो कब का ख़ाक हुआ

— Ajmal Siddiqui

More by Ajmal Siddiqui

Other ghazal from the same pen

See all from Ajmal Siddiqui →

Haya Shayari

Shers of haya.

All Haya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling