मेरी उम्मीद सी परे दिल में
आप तो देर तक रहे दिल में
आप को देख कर ये लगता है
भीड़ काफ़ी है आप के दिल में
दिन किसी दिल में काट लेते हैं
रात होगी मगर नए दिल में
रोज़ होता है सामना उसका
रोज़ होते हैं हादसे दिल में
आज कल और कोई रहता है
वैसे पहले तो आप थे दिल में
वो चली आ रही है आँखों में
और आँखों के रास्ते दिल में
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ankit Yadav
our suggestion based on Ankit Yadav
As you were reading Raasta Shayari Shayari