इत्र-ए-फ़िरदौस-ए-जवाँ में ये बसाए हुए होंट
ख़ून-ए-गुल-रंग-ए-बहाराँ में नहाए हुए होंट
ख़ुद-बख़ुद आह लरज़ते हुए बोसों की तरह
मेरे होंटों की लताफ़त को जगाए हुए होंट
दस्त-ए-फ़ितरत के तराशे हुए दो-बर्ग-ए-गुलाब
दिल के टूटे हुए टुकड़ों को बनाए हुए होंट
ज़ुल्म और जब्र के अहकाम से ख़ामोश मगर
मोहर पैमान-ए-मोहब्बत की लगाए हुए होंट
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri
our suggestion based on Ali Sardar Jafri
As you were reading Jafa Shayari Shayari