kushaada dast-e-karam jab vo be-niyaaz kare | कुशादा दस्त-ए-करम जब वो बे-नियाज़ करे

  - Allama Iqbal

कुशादा दस्त-ए-करम जब वो बे-नियाज़ करे
नियाज़-मंद न क्यूँँ आजिज़ी पे नाज़ करे

बिठा के अर्श पे रक्खा है तू ने ऐ वाइ'ज़
ख़ुदा वो क्या है जो बंदों से एहतिराज़ करे

मिरी निगाह में वो रिंद ही नहीं साक़ी
जो होशियारी ओ मस्ती में इम्तियाज़ करे

मुदाम गोश-ब-दिल रह ये साज़ है ऐसा
जो हो शिकस्ता तो पैदा नवा-ए-राज़ करे

कोई ये पूछे कि वाइ'ज़ का क्या बिगड़ता है
जो बे-अमल पे भी रहमत वो बे-नियाज़ करे

सुख़न में सोज़ इलाही कहाँ से आता है
ये चीज़ वो है कि पत्थर को भी गुदाज़ करे

तमीज़-ए-लाला-ओ-गुल से है नाला-ए-बुलबुल
जहाँ में वा न कोई चश्म-ए-इम्तियाज़ करे

ग़ुरूर-ए-ज़ोहद ने सिखला दिया है वाइ'ज़ को
कि बंदगान-ए-ख़ुदा पर ज़बाँ दराज़ करे

हवा हो ऐसी कि हिन्दोस्ताँ से ऐ 'इक़बाल'
उड़ा के मुझ को ग़ुबार-ए-रह-ए-हिजाज़ करे

  - Allama Iqbal

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Allama Iqbal

As you were reading Shayari by Allama Iqbal

Similar Writers

our suggestion based on Allama Iqbal

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari