इस से पहले जुदा हो जाऊँ मैं
आ तुझे अपना दिल दिखाऊँ मैं
शे'र तो ख़ैर सारे सुन लेंगे
अपना ये दुख किसे सुनाऊँ मैं
साल जब पूरा ग़म में झोंक दिया
जन्म-दिन किस लिए मनाऊँ मैं
आपके दिल में भीड़ इतनी है
अपना बिस्तर कहाँ बिछाऊँ मैं
चल मेरे साथ देखने तुझको
चल तुझे आज तू दिखाऊँ मैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aman Mishra 'Anant'
our suggestion based on Aman Mishra 'Anant'
As you were reading Aah Shayari Shayari