वो लम्हा मुझ को शश्दर कर गया था

मिरे अंदर भी लावा भर गया था

है दोनों सम्त वीरानी का आलम
इसी रस्ते से वो लश्कर गया था

गुज़ारी थी भँवर में उस ने लेकिन
वो माँझी साहिलों से डर गया था

क़लंदर मुतमइन था झोंपड़े में
अबस उस के लिए महज़र गया था

न जाने कैसी आहट थी फ़ज़ा में
वो दिन ढलते ही अपने घर गया था

अभी तक बाम-ओ-दर हैं फूल जैसे
मिरे घर भी वो खुश-मंज़र गया था

सितारे बा-अदब ठहरे हुए थे
ख़ला में एक ख़ुश-पैकर गया था

इधर आँखों में मेरी धूल ठहरी
उधर शबनम से मंज़र भर गया था

मगर तिश्ना-लबी ठहरी मुक़द्दर
नदी के पास भी 'अंबर' गया था

— Ambar Bahraichi

More by Ambar Bahraichi

Other ghazal from the same pen

See all from Ambar Bahraichi →

Environment Shayari collection

Shers of environment shayari collection.

All Environment Shayari collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling