Ambar
Ambar
Nazm

इशारतें

इशारों में हम ने जो बातें कही थी
न समझे न जाने वो दिल की लगी थी

बिछड़ना हुआ यूँ कि कह भी न पाया
मिरी ज़िंदगी तो तुम्हीं में बसी थी

मुलाक़ात को हम तरसते रहेंगे
ये अरमाँ के बादल बरसते रहेंगे

नमी भर के आँखों में जीते रहेंगे
जवानी के ज़ख़्मों को सीते रहेंगे

मिरे दिल से निकलेगी बस ये सदाएंँ
तिरे हिस्से की सारी ले लूँ बलाएंँ

हुए दूर हम क्योंकि तेरी ख़ुशी थी
मुहब्बत हमारी तो बस भूल ही थी

इशारों में हम ने जो बातें कही थी
न समझे न जाने वो दिल की लगी थी

— Ambar

More by Ambar

Other nazm from the same pen

See all from Ambar →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling