"मुहब्बत मार डालेगी"
न चाहा कर किसी को यूँ कि चाहत मार डालेगी
अभी भी वक़्त है सुन लो मुहब्बत मार डालेगी
उन्हें अपना बनाने की ये हसरत मार डालेगी
अभी भी वक़्त है सुन लो मुहब्बत मार डालेगी
उन्हीं के ख़्वाब के पीछे रहोगे रात भर भागे
उन्हीं का नाम लोगे बस दिखेगा कुछ नहीं आगे
बड़े उलझे से होते हैं ये नाज़ुक प्रेम के धागे
करोगे ज़िक्र उन का जब भी दिल में प्यार डालेगी
अभी भी वक़्त है सुन लो मुहब्बत मार डालेगी
तुम्हारे और हमारे बीच ये तक़रार डालेगी
अभी भी वक़्त है सुन लो मुहब्बत मार डालेगी
— Ambar