baat karne mein to jaati hai mulaqaat ki raat | बात करने में तो जाती है मुलाक़ात की रात

  - Ameer Minai

बात करने में तो जाती है मुलाक़ात की रात
क्या बरी बात है रह जाओ यहीं रात की रात

ज़र्रे अफ़्शाँ के नहीं किर्मक-ए-शब-ताब से कम
है वो ज़ुल्फ़-ए-अरक़-आलूद कि बरसात की रात

ज़ाहिद उस ज़ुल्फ़ फँस जाए तो इतना पूछूँ
कहिए किस तरह कटी क़िबला-ए-हाजात की रात

शाम से सुब्ह तलक चलते हैं जाम-ए-मय-ए-ऐश
ख़ूब होती है बसर अहल-ए-ख़राबात की रात

वस्ल चाहा शब-ए-मेराज तो ये उज़्र किया
है ये अल्लाह ओ पयम्बर की मुलाक़ात की रात

हम मुसाफ़िर हैं ये दुनिया है हक़ीक़त में सरा
है तवक़्क़ुफ़ हमें इस जा तो फ़क़त रात की रात

चल के अब सो रहो बातें न बनाओ साहिब
वस्ल की शब है नहीं हर्फ़-ए-हिकायात की रात

लैलतुल-क़द्र है वसलत की दुआ माँग 'अमीर'
इस से बेहतर है कहाँ कोई मुनाजात की रात

  - Ameer Minai

Dua Shayari

Our suggestion based on your choice

    'असद' ये शर्त नहीं है कोई मुहब्बत में
    कि जिससे प्यार करो उसकी आरज़ू भी करो
    Subhan Asad
    30 Likes
    न जी भर के देखा न कुछ बात की
    बड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की
    Bashir Badr
    56 Likes
    माँ की करते हुए ख़िदमत मुझे आ जाए क़ज़ा
    ऐ ख़ुदा एक ये बेटे की दुआ है तुझसे
    ''Akbar Rizvi"
    हर एक सितम पे दाद दी हर जख्म पे दुआ
    हमने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों
    Nawaz Deobandi
    37 Likes
    दुआ में माँग लूँ मैं उसको लेकिन
    फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है
    Shadab Asghar
    जो दोस्त हैं वो माँगते हैं सुलह की दुआ
    दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो
    Lala Madhav Ram Jauhar
    36 Likes
    लब पे आता था जो दुआ बन कर
    दिल में रहता है अब ख़ला बन कर

    कितना इतरा रहा है अब वो फूल
    तेरे बालों का मोगरा बन कर
    Read Full
    Haider Khan
    26 Likes
    अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
    मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
    Munawwar Rana
    69 Likes
    हुस्न बख़्शा जो ख़ुदा ने आप बख़्शें दीद अपनी
    आरज़ू–ए–चश्म पूरी हो मुकम्मल ईद अपनी
    Dhiraj Singh 'Tahammul'
    ईद के रोज़ यही अपनी दुआ है रब से
    मुल्क में अमन का, उलफ़त का बसेरा हो जाए

    हर परेशानी से हर शख़्स को मिल जाए निजात
    इस सियह रात का बस जल्द सवेरा हो जाए
    Read Full
    Zaki Azmi
    24 Likes

More by Ameer Minai

As you were reading Shayari by Ameer Minai

    वस्ल का दिन और इतना मुख़्तसर
    दिन गिने जाते थे इस दिन के लिए
    Ameer Minai
    27 Likes
    सरकती जाए है रुख़ से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता
    निकलता आ रहा है आफ़्ताब आहिस्ता आहिस्ता

    जवाँ होने लगे जब वो तो हम से कर लिया पर्दा
    हया यक-लख़्त आई और शबाब आहिस्ता आहिस्ता

    शब-ए-फ़ुर्क़त का जागा हूँ फ़रिश्तो अब तो सोने दो
    कभी फ़ुर्सत में कर लेना हिसाब आहिस्ता आहिस्ता

    सवाल-ए-वस्ल पर उन को अदू का ख़ौफ़ है इतना
    दबे होंटों से देते हैं जवाब आहिस्ता आहिस्ता

    वो बेदर्दी से सर काटें 'अमीर' और मैं कहूँ उन से
    हुज़ूर आहिस्ता आहिस्ता जनाब आहिस्ता आहिस्ता
    Read Full
    Ameer Minai
    10 Likes
    बोसा लिया जो उस लब-ए-शीरीं का मर गए
    दी जान हम ने चश्मा-ए-आब-ए-हयात पर
    Ameer Minai
    27 Likes
    तीर पर तीर लगाओ तुम्हें डर किस का है
    सीना किस का है मिरी जान जिगर किस का है

    ख़ौफ़-ए-मीज़ान-ए-क़यामत नहीं मुझ को ऐ दोस्त
    तू अगर है मिरे पल्ले में तो डर किस का है

    कोई आता है अदम से तो कोई जाता है
    सख़्त दोनों में ख़ुदा जाने सफ़र किस का है

    छुप रहा है क़फ़स-ए-तन में जो हर ताइर-ए-दिल
    आँख खोले हुए शाहीन-ए-नज़र किस का है

    नाम-ए-शाइर न सही शेर का मज़मून हो ख़ूब
    फल से मतलब हमें क्या काम शजर किस का है

    सैद करने से जो है ताइर-ए-दिल के मुंकिर
    ऐ कमाँ-दार तिरे तीर में पर किस का है

    मेरी हैरत का शब-ए-वस्ल ये बाइ'स है 'अमीर'
    सर ब-ज़ानू हूँ कि ज़ानू पे ये सर किस का है
    Read Full
    Ameer Minai
    या-रब शब-ए-विसाल ये कैसा गजर बजा
    अगले पहर के साथ ही पिछ्ला पहर बजा

    आवाज़-ए-सूर सुन के कहा दिल ने क़ब्र में
    किस की बरात आई ये बाजा किधर बजा

    कहते हैं आसमाँ जो तुम्हारे मकाँ को हम
    कहता है आफ़्ताब दुरुस्त और क़मर बजा

    जागो नहीं ये ख़्वाब का मौक़ा मुसाफ़िरो
    नक़्क़ारा तक भी कोच का वक़्त-ए-सहर बजा

    तामीर मक़बरे की है लाज़िम बजाए-क़स्र
    ज़र-दारों से कहो कि करें सर्फ़-ए-ज़र बजा

    हैं हम तो शादमाँ कि है ख़त में पयाम-ए-वस्ल
    बग़लें ख़ुशी से तू भी तो ऐ नामा-बर बजा

    तुझ को नहीं जो उन से मोहब्बत कहाँ मुझे
    ताली न एक हाथ से ऐ बे-ख़बर बजा

    नफ़रत है ये ख़ुशी से कि अश्क अपने गिर पड़े
    हम-राह ताज़िया के भी बाजा अगर बजा

    जा-ए-क़याम मंज़िल-ए-हस्ती न थी 'अमीर'
    उतरे थे हम सिरा में कि कोस-ए-सफ़र बजा
    Read Full
    Ameer Minai

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Minai

Similar Moods

As you were reading Dua Shayari Shayari