subh-e-raushan ko andheron se bharii shaam na de | सुब्ह-ए-रौशन को अंधेरों से भरी शाम न दे

  - Ameeta Parsuram Meeta

सुब्ह-ए-रौशन को अंधेरों से भरी शाम न दे
दिल के रिश्ते को मिरी जान कोई नाम न दे

मोड़ आते ही मुझे छोड़ के जाने वाले
फिर से तन्हाइयाँ बे-चैनियाँ कोहराम न दे

मुझ को मत बाँध वफ़ादारी की ज़ंजीरों में
मैं कि बादल हूँ भटक जाने का इल्ज़ाम न दे

मुतमइन दोनों हैं मैं और मेरी तर्ज़-ए-हयात
तिश्नगी मेरे मुआफ़िक़ है कोई जाम न दे

आसमाँ देने का ऐ दोस्त दिखावा मत कर
मुझ को उड़ने की इजाज़त तू तह-ए-दाम न दे

हाँ निभाए हैं मोहब्बत के फ़राएज़ मैं ने
मुस्तहिक़ भी हूँ मगर कोई भी इनआम न दे

दिल के अफ़्साने का आग़ाज़ हसीं है 'मीता'
सिलसिला यूँँही चले कोई भी अंजाम न दे

  - Ameeta Parsuram Meeta

Falak Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameeta Parsuram Meeta

As you were reading Shayari by Ameeta Parsuram Meeta

Similar Writers

our suggestion based on Ameeta Parsuram Meeta

Similar Moods

As you were reading Falak Shayari Shayari