har jalwe pe nigaah ki.e ja raha hooñ main | हर जल्वे पे निगाह किए जा रहा हूँ मैं

  - Anand Narayan Mulla

हर जल्वे पे निगाह किए जा रहा हूँ मैं
आँखों को ख़िज़्र-ए-राह किए जा रहा हूँ मैं

मिटने न पाए ताज़गी-ए-लज़्ज़त-ए-गुनाह
तौबा भी गाह गाह किए जा रहा हूँ मैं

कैसी ये ज़िंदगी है कि फिर भी है शौक़-ए-ज़ीस्त
गौहर-नफ़स इक आह किए जा रहा हूँ मैं

अश्कों की मशअ'लों को फ़रोज़ाँ किए हुए
तय इल्तिजा की राह किए जा रहा हूँ मैं

ख़ुद जिस के सामने सिपर-अंदाख़्ता है हुस्न
ऐसी भी इक निगाह किए जा रहा हूँ मैं

शायद कभी वो भूल के रक्खें इधर क़दम
आँखों को फ़र्श-ए-राह किए जा रहा हूँ मैं

बढ़ती ही जा रही हैं तिरी कम-निगाहियाँ
क्या दिल में तेरे राह किए जा रहा हूँ मैं

ज़ुलमात-ए-दैर-ओ-का'बा में कुछ रौशनी सी है
शायद कोई गुनाह किए जा रहा हूँ मैं

'मुल्ला' हर एक ताज़ा मुसीबत पे हँस के और
कज गोशा-ए-कुलाह किए जा रहा हूँ मैं

  - Anand Narayan Mulla

Taareef Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anand Narayan Mulla

As you were reading Shayari by Anand Narayan Mulla

Similar Writers

our suggestion based on Anand Narayan Mulla

Similar Moods

As you were reading Taareef Shayari Shayari