दिल की दिल को ख़बर नहीं मिलती
जब नज़र से नज़र नहीं मिलती
सहर आई है दिन की धूप लिए
अब नसीम-ए-सहर नहीं मिलती
दिल-ए-मासूम की वो पहली चोट
दोस्तों से नज़र नहीं मिलती
जितने लब उतने उस के अफ़्साने
ख़बर-ए-मो'तबर नहीं मिलती
है मक़ाम-ए-जुनूँ से होश की रह
सब को ये रहगुज़र नहीं मिलती
नहीं 'मुल्ला' पे उस फ़ुग़ाँ का असर
जिस में आह-ए-बशर नहीं मिलती
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Anand Narayan Mulla
our suggestion based on Anand Narayan Mulla
As you were reading Dhoop Shayari Shayari