है ज़रूरी मेरी ज़िन्दगी के लिए

लौट आओ घड़ी दो घड़ी के लिए

तेरे जाने से ऐसी हुई तीरगी
दिल जलाना पड़ा रौशनी के लिए

हम ने देखी है उन की भी रंगीनियां
वो जो मशहूर हैं सादगी के लिए

जान जाती है यूँ तो जुदाई में पर
हम जुदा होंगे तेरी ख़ुशी के लिए

राह तकती हैं मेरी भी नदियाँ कई
ख़ुद को प्यासा रखा इक नदी के लिए

हौसला है तो लड़ ज़िन्दगी से ऐ दोस्त
बुज़दिली चाहिए ख़ुद-कुशी के लिए

— Ankit Maurya

More by Ankit Maurya

Other ghazal from the same pen

See all from Ankit Maurya →

Faasla Shayari

Shers of faasla.

All Faasla Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling