सभी फ़नकार लेकर जी रहे हैं
कई किरदार लेकर जी रहे हैं
करेंगी क्या किसी की बद्दुआएं.?
किसी का प्यार लेकर जी रहे हैं
किसी ने हमको चाहा चार दिन तक
वही दिन चार लेकर जी रहे हैं
हमारे सर पे आईं सब बलाएं
हमारे यार लेकर जी रहे हैं
सुख़न का इल्म उनको भी मिले जो
मेरे अश'आर लेकर जी रहे हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ankit Maurya
our suggestion based on Ankit Maurya
As you were reading Dosti Shayari Shayari