ham jo har roz KHushi ko hi bulaate hain ghar | हम जो हर रोज़ ख़ुशी को ही बुलाते हैं घर

  - anupam shah

हम जो हर रोज़ ख़ुशी को ही बुलाते हैं घर
सिर्फ़ ग़म हैं जो कभी लौट के आते हैं घर

हम सेे इक 'उम्र तराशी न गई तन्हाई
और वो हैं कि करीने से सजाते हैं घर

ये जो मैं हूँ न संभलकर के पहुँचता हूँ घर
लोग धुत हैं जो नशे में वो दिखाते हैं घर

वो कोई है कि जिसे प्यार सिखाते हैं हम
बाद में ख़ुद ही कहीं और बसाते हैं घर

  - anupam shah

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari