लब पर उन का नाम नहीं है चैन नहीं आराम नहीं हैलाख बचाओ मुझ से दामनमेरी मोहब्बत ख़ाम नहीं हैदिल है परेशाँ उन की ख़ातिरपल भर को आराम नहीं हैमेरी मोहब्बत उन पर कामिलइश्क़ मिरा नाकाम नहीं हैमुश्किल है हर कोई देखेउस का जल्वा आम नहीं हैपैकर-ए-उल्फ़त हूँ मैं 'ताबाँ'नफ़रत मेरा काम नहीं है— Anwar Taban