zaraa si baat hone par kabhi sehra nahin jaate | ज़रा सी बात होने पर कभी सहरा नहीं जाते

  - Aves Sayyad

ज़रा सी बात होने पर कभी सहरा नहीं जाते
रुको तुम बस यहीं पागल अजी सहरा नहीं जाते

उड़ाता धूल इक ख़त मेरे घर आया किसी का और
लिखा है मुझ को सहरा से कभी सहरा नहीं जाते

ख़ला, वीरानी, वहशत, रक़्स करते हैं वहाँ पर सब
सुनो मेरी पहाड़ों की परी सहरा नहीं जाते

हमें मिल जाता है कोई वसीला हिज्र में अब तो
मियाँ करते हैं बेशक आशिक़ी सहरा नहीं जाते

समंदर ही समझता है किसी के प्यास की शिद्दत
समंदर में उतारो तश्तरी सहरा नहीं जाते

तेरी बीवी है बच्चे भी हैं और माँ बाप भी बूढ़े
हो जाएगी यहाँ भी बंदगी सहरा नहीं जाते

कटा जाता था इनका पेट तेरा पानी पी पी कर
यहाँ के लोग वरना पूर्वी सहरा नहीं जाते

मुझी में ख़ौफ़ इन वीरानियों का इतना है अब तो
मेरी वहशत है अंदर चीख़ती सहरा नहीं जाते

ज़मीं सूखी पड़ी है आसमाँ है आग का पैकर
कहा बादल ने हम को साहिरी सहरा नहीं जाते

दिवानों के पसीने से बनाई जाती है मिट्टी
सुनो मोहतरमा हो के बावली सहरा नहीं जाते

ले जाते हैं ख़ला मिट्टी सभी भर भर के झोली में
मगर हम छोड़ कर ये मादरी सहरा, नहीं जाते

ग़ज़ल गूँजे हमारी दश्त के इन कारख़ानों में
अलग ये बात करने शायरी सहरा नहीं जाते

सुनो सय्यद मुहब्बत सारी मर जाती है दफ़्तर में
हमारे अहद के मजनूँ कभी सहरा नहीं जाते

  - Aves Sayyad

Aasman Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aves Sayyad

As you were reading Shayari by Aves Sayyad

Similar Writers

our suggestion based on Aves Sayyad

Similar Moods

As you were reading Aasman Shayari Shayari