गिरने दें बिजलियाँ कोई साया न कीजिए

अपनी निगाह-ए-नाज़ का पर्दा न कीजिए

कितनी ही मुश्किलों से लबों पर हँसी खिली
देखें हँसी हँसी में तो रोया न कीजिए

कुछ तो लिहाज़ कीजिए इस आशनाई का
हम को किसी मलाल में डाला न कीजिए

हम आप को पसंद नहीं हम से बोलिए
ग़ैरों में ता'ने मार के रुसवा न कीजिए

हम को मिला न कीजिए राह-ए-वफ़ा पे आप
मंज़िल का लुत्फ़ देखिए फीका न कीजिए

कुछ भी किसी ग़रीब का जाता नहीं मगर
सिक्कों को खिड़कियों से यूँ फेंका न कीजिए

वाइज़ की आदतें तो ये जाती सी जाएगी
सय्यद जी आप तो वहाँ बैठा न कीजिए

— Aves Sayyad

More by Aves Sayyad

Other ghazal from the same pen

See all from Aves Sayyad →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling