कोई तारा अब हमारा रहनुमा होता नहीं

ख़ाक-ए-जादा में तुम्हारा नक़्श-ए-पा होता नहीं

उस के दिल में मेरी ख़ातिर प्यार शायद घट गया
वो किसी मुद्दे पे अब मुझ से ख़फ़ा होता नहीं

रब्त धड़कन और साँसों का न हम पाते समझ
तुम से क़ायम गर हमारा राब्ता होता नहीं

आँख के ज़रिए पहुँच जाते हैं सब दिल में मगर
दिल से बाहर आने का कुछ रास्ता होता नहीं

जी में आता है करें इज़हार उन से इश्क़ का
हौसला करते हैं लेकिन हौसला होता नहीं

आज वो तन्हा है उस से जो भी कहना है कहो
बख़्त ‘जस्सर’ मेहरबाँ यूँ बारहा होता नहीं

— Avtar Singh Jasser

More by Avtar Singh Jasser

Other ghazal from the same pen

See all from Avtar Singh Jasser →

Qismat Shayari

Shers of qismat.

All Qismat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling