raha baaki koi bhi raasta nai | रहा बाक़ी कोई भी रास्ता नईं

  - Avtar Singh Jasser

रहा बाक़ी कोई भी रास्ता नईं
बहुत मजबूर हैं हम बेवफ़ा नईं

हज़ारों ही सफ़र तय कर चुकी वो
बिछड़ के जिससे मैं अब तक चला नईं

तुम्हें मिल जाए कोई मुझसे बहतर
यह उसकी बद्दुआ ही है, दुआ नईं

किसी का मैं न हो पाया अभी तक
किसी से इश्क़ उस को भी हुआ नईं

चिराग़ ए दिल बुझाया उसने ऐसा
किसी से आज तक रौशन हुआ नईं

हुदूद ए सब्र वो आंँसू बताए
जो पलकों के किनारों से गिरा नईं

मुसव्विर ने निगार ए ज़िन्दगी में
कोई भी रंग 'जस्सर' क्यों भरा नईं

  - Avtar Singh Jasser

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari