जब रात की तन्हाई दिल बन के धड़कती है
यादों के दरीचों में चिलमन सी सरकती है
लोबान में चिंगारी जैसे कोई रख जाए
यूँँ याद तिरी शब भर सीने में सुलगती है
यूँँ प्यार नहीं छुपता पलकों के झुकाने से
आँखों के लिफ़ाफ़ों में तहरीर चमकती है
ख़ुश-रंग परिंदों के लौट आने के दिन आए
बिछड़े हुए मिलते हैं जब बर्फ़ पिघलती है
शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है
जिस डाल पे बैठे हो वो टूट भी सकती है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Bashir Badr
our suggestion based on Bashir Badr
As you were reading Tanhai Shayari Shayari