उम्र भर यारों मैं जिस के साथ सोया

उस के जाने पर मैं ख़ाली हाथ सोया

यार उस को भूलने के वास्ते मैं
जाने कितनी रातें उस के साथ सोया

मेरा दिल तो जानता तक था न उस को
अब के पहलू में जो मेरे साथ सोया

और मोहब्बत होना तो लाज़िम है उस को
जो भी बस इक रात उस के साथ सोया

— Brajnabh Pandey

More by Brajnabh Pandey

Other ghazal from the same pen

See all from Brajnabh Pandey →

Budhapa Shayari

Shers of budhapa.

All Budhapa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling