अगर दर्द-ए-मोहब्बत से न इंसाँ आश्ना होता
न कुछ मरने का ग़म होता न जीने का मज़ा होता
बहार-ए-गुल में दीवानों का सहरा में परा होता
जिधर उठती नज़र कोसों तलक जंगल हरा होता
मय-ए-गुल-रंग लुटती यूँँ दर-ए-मय-ख़ाना वा होता
न पीने की कमी होती न साक़ी से गिला होता
हज़ारों जान देते हैं बुतों की बे-वफ़ाई पर
अगर उन में से कोई बा-वफ़ा होता तो क्या होता
रुलाया अहल-ए-महफ़िल को निगाह-ए-यास ने मेरी
क़यामत थी जो इक क़तरा इन आँखों से जुदा होता
ख़ुदा को भूल कर इंसान के दिल का ये आलम है
ये आईना अगर सूरत-नुमा होता तो क्या होता
अगर दम भर भी मिट जाती ख़लिश ख़ार-ए-तमन्ना की
दिल-ए-हसरत-तलब को अपनी हस्ती से गिला होता
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Chakbast Brij Narayan
our suggestion based on Chakbast Brij Narayan
As you were reading Mehboob Shayari Shayari