jis din se raqeebon se dil apna lagaaya hai | जिस दिन से रक़ीबों से दिल अपना लगाया है

  - Danish Balliavi

जिस दिन से रक़ीबों से दिल अपना लगाया है
वो शख़्स नहीं मेरा वो शख़्स पराया है

नफ़रत की कशिश देखो ऐ यार ज़रा उस
में
उलफ़त के चराग़ों को हाथों से बुझाया है

धड़कन की सदा सुन कर दुनिया के तबीबों ने
इक-तरफ़ा मुहब्बत से परहेज़ बताया है

कुछ तो न किया मेरे हिस्से में भला उसने
लेकिन यूँँ फ़क़त मुझ पर एहसान जताया है

सब लोग ग़ज़ल मेरी सुन कर के यहीं बोलें
'दानिश' ये जिगर का ग़म क्या ख़ूब सुनाया है

  - Danish Balliavi

Dost Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Dost Shayari Shayari