pyaar jo ye iktarfaa isko kyun chhupaana hai | प्यार जो ये इकतरफ़ा इसको क्यूँ छुपाना है

  - Danish Balliavi

प्यार जो ये इकतरफ़ा इसको क्यूँ छुपाना है
मुझको इस ज़माने को बे-धड़क दिखाना है

करता है ज़माना भी प्यार की मज़म्मत ये
प्यार के चराग़ों को अब मुझे जलाना है

लाया हूँ मैं चिलमन बाज़ार से तेरी ख़ातिर
तुझको अब यूँँ चेहरे को धूप से बचाना है

साथ भी न छूटेगा है क़सम तिरा मेरा
ऐ सनम रक़ीबों को भी बहुत सताना है

जो भी करता है नफ़रत आशिक़ों से ऐ 'दानिश'
नफ़रतों के झंडों को अब मुझे गिराना है

  - Danish Balliavi

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari