इक यही रौशनी रौशनी इम्कान में है

तू अभी तक दिल-ए-वीरान में है

शोर बरपा है तिरी यादों का
रौनक़-ए-हिज्र बयाबान में है

प्यार और ज़िंदगी से लगता है
कोई ज़िंदा-दिली बे-जान में है

आज भी तेरे बदन की ख़ुश्बू
तेरे भेजे हुए गुल-दान में है

ज़िंदगी भी है मिरी आँखों में
मौत भी दीदा-ए-हैरान में है

दिल अभी निकला नहीं सीने से
एक क़ैदी अभी ज़िंदान में है

— Farhat Abbas Shah

More by Farhat Abbas Shah

Other ghazal from the same pen

See all from Farhat Abbas Shah →

Aahat Shayari

Shers of aahat.

All Aahat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling