shaam-e-gham kuchh us nigaah-e-naaz ki baatein karo | शाम-ए-ग़म कुछ उस निगाह-ए-नाज़ की बातें करो

  - Firaq Gorakhpuri

शाम-ए-ग़म कुछ उस निगाह-ए-नाज़ की बातें करो
बे-ख़ुदी बढ़ती चली है राज़ की बातें करो

ये सुकूत-ए-नाज़ ये दिल की रगों का टूटना
ख़ामुशी में कुछ शिकस्त-ए-साज़ की बातें करो

निकहत-ए-ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ दास्तान-ए-शाम-ए-ग़म
सुब्ह होने तक इसी अंदाज़ की बातें करो

हर रग-ए-दिल वज्द में आती रहे दुखती रहे
यूँँही उस के जा-ओ-बेजा नाज़ की बातें करो

जौ अदम की जान है जो है पयाम-ए-ज़िंदगी
उस सुकूत-ए-राज़ उस आवाज़ की बातें करो
'इश्क़ रुस्वा हो चला बे-कैफ़ सा बेज़ार सा
आज उस की नर्गिस-ए-ग़म्माज़ की बातें करो

नाम भी लेना है जिस का इक जहान-ए-रंग-ओ-बू
दोस्तो उस नौ-बहार-ए-नाज़ की बातें करो

किस लिए उज़्र-ए-तग़ाफुल किस लिए इल्ज़ाम-ए-इश्क़
आज चर्ख़-ए-तफ़रक़ा-पर्वाज़ की बातें करो

कुछ क़फ़स की तीलियों से छन रहा है नूर सा
कुछ फ़ज़ा कुछ हसरत-ए-परवाज़ की बातें करो

जो हयात-ए-जाविदाँ है जो है मर्ग-ए-ना-गहाँ
आज कुछ उस नाज़ उस अंदाज़ की बातें करो
इश्क़-ए-बे-परवा भी अब कुछ ना-शकेबा हो चला
शोख़ी-ए-हुस्न-ए-करिश्मा-साज़ की बातें करो

जिस की फ़ुर्क़त ने पलट दी 'इश्क़ की काया 'फ़िराक़'
आज उस ईसा-नफ़स दम-साज़ की बातें करो

  - Firaq Gorakhpuri

Protest Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Firaq Gorakhpuri

As you were reading Shayari by Firaq Gorakhpuri

Similar Writers

our suggestion based on Firaq Gorakhpuri

Similar Moods

As you were reading Protest Shayari Shayari