आप अपने को मो'तबर कर लें

मिलने वालों के दिल में घर कर लें

ज़िंदगानी के दिन जो थोड़े हैं
क्यूँ न हंस बोल कर बसर कर लें

चुन रहे हैं जो ऐब औरों के
अपने दामन पे भी नज़र कर लें

कौन देता है साथ मुश्किल में
हौसलों ही को हम-सफ़र कर लें

चाहिए कुछ सुकून दुनिया में
ख़्वाहिशें अपनी मुख़्तसर कर लें

बात पहुँचे किसी तरह उन तक
हम सितारों को नामा-बर कर लें

जंगलों से हमें गुज़रना है
पहले साँपों को बे-ज़रर कर लें

चलिए जादूगरों की बस्ती में
अपने ऐबों को भी हुनर कर लें

आओ दुख दर्द बाँट लें 'ए'जाज़'
रंज-ओ-ग़म को इधर-उधर कर लें

— Ghani Ejaz

More by Ghani Ejaz

Other ghazal from the same pen

See all from Ghani Ejaz →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling