बिजली गिरी तो सोच के सब तार कट गए

यक-लख़्त रौशनी से अंधेरे लिपट गए

सहरा-नवर्दियों में तो महफ़ूज़ थे मगर
शहरों के आस-पास ही खे़
में उलट गए

मिलने को चंद रोज़ मिले थे सुकून के
दिन अपनी उम्र के तो बहर-हाल घट गए

साए कि फैलते ही चले थे ज़मीन पर
सूरज ने जूँही आँख दिखाई सिमट गए

अंजाम-ए-कार ख़ुद ही शिकारी थे जाल में
'ए'जाज़' अहल-ए-जौर के पाँसे पलट गए

— Ghani Ejaz

More by Ghani Ejaz

Other ghazal from the same pen

See all from Ghani Ejaz →

Eid Shayari Collection

Shers of eid shayari collection.

All Eid Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling