बहुत रौशन है शाम-ए-ग़म हमारी

किसी की याद है हमदम हमारी

ग़लत है ला-तअल्लुक़ हैं चमन से
तुम्हारे फूल और शबनम हमारी

ये पलकों पर नए आँसू नहीं हैं
अज़ल से आँख है पुर-नम हमारी

हर इक लब पर तबस्सुम देखने की
तमन्ना कब हुई है कम हमारी

कही है हम ने ख़ुद से भी बहुत कम
न पूछो दास्तान-ए-ग़म हमारी

— Habib Jalib

More by Habib Jalib

Other ghazal from the same pen

See all from Habib Jalib →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling