na dagmagaaye k | न डगमगाए कभी हम वफ़ा के रस्ते में

  - Habib Jalib

न डगमगाए कभी हम वफ़ा के रस्ते में
चराग़ हम ने जलाए हवा के रस्ते में

किसे लगाए गले और कहाँ कहाँ ठहरे
हज़ार ग़ुंचा-ओ-गुल हैं सबा के रस्ते में

ख़ुदा का नाम कोई ले तो चौंक उठते हैं
मिले हैं हम को वो रहबर ख़ुदा के रस्ते में

कहीं सलासिल-ए-तस्बीह और कहीं ज़ुन्नार
बिछे हैं दाम बहुत मुद्दआ के रस्ते में

अभी वो मंज़िल-ए-फ़िक्र-ओ-नज़र नहीं आई
है आदमी अभी जुर्म ओ सज़ा के रस्ते में

हैं आज भी वही दार-ओ-रसन वही ज़िंदाँ
हर इक निगाह-ए-रुमूज़-आश्ना के रस्ते में

ये नफ़रतों की फ़सीलें जहालतों के हिसार
न रह सकेंगे हमारी सदा के रस्ते में

मिटा सके न कोई सैल-ए-इंक़लाब जिन्हें
वो नक़्श छोड़े हैं हम ने वफ़ा के रस्ते में

ज़माना एक सा 'जालिब' सदा नहीं रहता
चलेंगे हम भी कभी सर उठा के रस्ते में

  - Habib Jalib

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Habib Jalib

As you were reading Shayari by Habib Jalib

Similar Writers

our suggestion based on Habib Jalib

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari