जो ख़त है शिकस्ता है जो अक्स है टूटा है

या हुस्न तिरा झूटा या आइना झूटा है

हम शुक्र करें किस का शाकी हों तो किस के हूँ
रहज़न ने भी लूटा है रहबर ने भी लूटा है

याद आया इन आँखों का पैमान-ए-वफ़ा जब भी
साग़र मिरे हाथों से बे-साख़्ता छूटा है

हर चेहरे पे लिक्खा है इक क़िस्सा-ए-मज़लूमी
बे-दर्द ज़माने ने हर शख़्स को लूटा है

मंज़िल की तमन्ना में सर-गर्म-ए-सफ़र हैं सब
कौन उस के लिए रोए जो राह में छूटा है

अल्लाह रे 'हफ़ीज़' उस का ये ज़ौक़-ए-ख़ुद-आराई
जब ज़ुल्फ़ सँवारी है इक आइना टूटा है

— Hafeez Banarasi

More by Hafeez Banarasi

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Banarasi →

Jalwa Shayari

Shers of jalwa.

All Jalwa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling