kaha ye kis ne ki vaade ka e'tibaar na tha | कहा ये किस ने कि वादे का ए'तिबार न था

  - Hafeez Jaunpuri

कहा ये किस ने कि वादे का ए'तिबार न था
वो और बात थी जिस से मुझे क़रार न था

शब-ए-विसाल वो किस नाज़ से ये कहते हैं
हमारे हिज्र में सच-मुच तुझे क़रार न था

बघारता है जो अब शैख़ ज़ोहद की बातें
तो क्या ये अहद-ए-जवानी में बादा-ख़्वार न था

फ़क़त थी एक ख़मोशी मिरे सुख़न का जवाब
नहीं नहीं तुझे कहना हज़ार बार न था

ये मुझ को देखते ही तू ने क्यूँँ चुराई आँख
निगाह-ए-लुत्फ़ का क्या मैं उम्मीद-वार न था

वही थीं ऐश की रातें वही थे लुत्फ़ के दिन
किसी की याद किसी का जब इंतिज़ार न था

हज़ार शुक्र कि निकला वो सादिक़ुल-इक़रार
तुम्हें 'हफ़ीज़' की बातों का ए'तिबार न था

  - Hafeez Jaunpuri

Hijr Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Jaunpuri

As you were reading Shayari by Hafeez Jaunpuri

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Jaunpuri

Similar Moods

As you were reading Hijr Shayari Shayari