ख़्वाहाँ तिरे हर रंग में ऐ यार हमीं थे
यूसुफ़ था अगर तू तो ख़रीदार हमीं थे
बे-दाद की महफ़िल में सज़ा-वार हमीं थे
तक़्सीर किसी की हो गुनहगार हमीं थे
वा'दा था हमीं से लब-ए-बाम आने का होना
साए की तरह से पस-ए-दीवार हमीं थे
कंघी तिरी ज़ुल्फ़ों की हमीं पर थी मुक़र्रर
आईना दिखाते तुझे हर बार हमीं थे
नेमत थी तिरे हुस्न की हिस्से में हमारे
तू कान-ए-मलाहत था ख़रीदार हमीं थे
सौदा-ज़दा ज़ुल्फ़ों का न था अपने सिवा एक
आज़ाद दो-आलम था गिरफ़्तार हमीं थे
तू और हम ऐ दोस्त थे यक-जान दो क़ालिब
था ग़ैर सिवा अपने जो था यार हमीं थे
बीमार-ए-मोहब्बत था सिवा अपने न कोई
इक मुस्तहिक़-ए-शर्बत-ए-दीदार हमीं थे
बे अपने बहलती थी तबीअत न किसी से
दिल-सोज़ हमीं थे तिरे ग़म-ख़्वार हमीं थे
इक जुम्बिश-ए-मिज़्गाँ से ग़श आता था हमीं को
दो नर्गिस-ए-बीमार के बीमार हमीं थे
जब चाहते थे लेते थे आग़ोश में तुम को
मजबूर से रह जाते थे मुख़्तार हमीं थे
हम सा न कोई चाहने वाला था तुम्हारा
मरते थे हमीं जान से बेज़ार हमीं थे
बद-नाम मोहब्बत ने तिरी हम को किया था
रुस्वा-ए-सर-ए-कूचा-ओ-बाज़ार हमें थे
दिल ठोकरें खाता था न हर गाम किसी का
इक ख़ाक में मिलते दम-ए-रफ़्तार हमीं थे
भड़काने से 'आतिश' को जलाने लगे या तो
अल्ताफ़-ओ-इनायत के सज़ा-वार हमीं थे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Haidar Ali Aatish
our suggestion based on Haidar Ali Aatish
As you were reading Dil Shayari Shayari