raushan jamaal-e-yaar se hai anjuman tamaam | रौशन जमाल-ए-यार से है अंजुमन तमाम

  - Hasrat Mohani

रौशन जमाल-ए-यार से है अंजुमन तमाम
दहका हुआ है आतिश-ए-गुल से चमन तमाम

हैरत ग़ुरूर-ए-हुस्न से शोख़ी से इज़्तिराब
दिल ने भी तेरे सीख लिए हैं चलन तमाम

अल्लाह-री जिस्म-ए-यार की ख़ूबी कि ख़ुद-ब-ख़ुद
रंगीनियों में डूब गया पैरहन तमाम

दिल ख़ून हो चुका है जिगर हो चुका है ख़ाक
बाक़ी हूँ मैं मुझे भी कर ऐ तेग़-ज़न तमाम

देखो तो चश्म-ए-यार की जादू-निगाहियाँ
बेहोश इक नज़र में हुई अंजुमन तमाम

है नाज़-ए-हुस्न से जो फ़रोज़ाँ जबीन-ए-यार
लबरेज़ आब-ए-नूर है चाह-ए-ज़क़न तमाम

नश-ओ-नुमा-ए-सब्ज़ा-ओ-गुल से बहार में
शादाबियों ने घेर लिया है चमन तमाम

उस नाज़नीं ने जब से किया है वहाँ क़याम
गुलज़ार बन गई है ज़मीन-ए-दकन तमाम

अच्छा है अहल-ए-जौर किए जाएँ सख़्तियाँ
फैलेगी यूँँ ही शोरिश-ए-हुब्ब-ए-वतन तमाम

समझे हैं अहल-ए-शर्क़ को शायद क़रीब-ए-मर्ग
मग़रिब के यूँँ हैं जमा ये ज़ाग़ ओ ज़ग़न तमाम

शीरीनी-ए-नसीम है सोज़-ओ-गदाज़-ए-'मीर'
'हसरत' तिरे सुख़न पे है लुत्फ़-ए-सुख़न तमाम

  - Hasrat Mohani

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari