junoon ka rang bhi ho shola-e-numoo ka bhi ho | जुनूँ का रंग भी हो शोला-ए-नुमू का भी हो

  - Iftikhar Arif

जुनूँ का रंग भी हो शोला-ए-नुमू का भी हो
सुकूत-ए-शब में इक अंदाज़ गुफ़्तुगू का भी हो

मैं जिस को अपनी गवाही में ले के आया हूँ
अजब नहीं कि वही आदमी अदू का भी हो

वो जिस के चाक-ए-गरेबाँ पे तोहमतें हैं बहुत
उसी के हाथ में शायद हुनर रफ़ू का भी हो

वो जिस के डूबते ही नाव डगमगाने लगी
किसे ख़बर वही तारा सितारा-जू का भी हो

सुबूत-ए-मोहकमी-ए-जाँ थी जिस की बुर्रीश-नाज़
उसी की तेग़ से रिश्ता रग-ए-गुलू का भी हो

वफ़ा के बाब में कार-ए-सुख़न तमाम हुआ
मिरी ज़मीन पे इक मा'रका लहू का भी हो

  - Iftikhar Arif

Rang Shayari

Our suggestion based on your choice

    रंग उतर जाता है दीवारों का भी
    जब तेरी तस्वीर उतारी जाती है
    Tanoj Dadhich
    35 Likes
    कैसा मुझ को बना दिया 'अम्मार'
    कौन सा रंग भर गए मुझ में
    Ammar Iqbal
    33 Likes
    ऐ दिल की ख़लिश चल यूँही सही चलता तो हूँ उन की महफ़िल में
    उस वक़्त मुझे चौंका देना जब रंग पे महफ़िल आ जाए
    Behzad Lakhnavi
    21 Likes
    तबक़ों में रंग-ओ-नस्ल के उलझा के रख दिया
    ये ज़ुल्म आदमी ने किया आदमी के साथ
    Bakhtiyar Ziya
    21 Likes
    क़र्ज़ की पीते थे मय लेकिन समझते थे कि हाँ
    रंग लावेगी हमारी फ़ाक़ा-मस्ती एक दिन
    Mirza Ghalib
    33 Likes
    दिल की दीवार पर सिवा उस के
    रंग दूजा कोई चढ़ा ही नहीं
    Siraj Faisal Khan
    25 Likes
    मोहब्बत रंग दे जाती है जब दिल दिल से मिलता है
    मगर मुश्किल तो ये है दिल बड़ी मुश्किल से मिलता है
    Jaleel Manikpuri
    26 Likes
    दोनों हाथों को तेरे हाथ समझ कर जानाँ
    अपने गालों पे ख़ुद ही रंग लगाया मैंने
    Upendra Bajpai
    अपने जैसी कोई तस्वीर बनानी थी मुझे
    मिरे अंदर से सभी रंग तुम्हारे निकले
    Salim Saleem
    38 Likes
    क़ौम-ओ-मज़हब क्या किसी का और क्या है रंग-ओ-नस्ल
    ऐसी बातें छोड़ कर बस इल्म-ओ-फ़न की बात हो
    Sayan quraishi
    18 Likes

More by Iftikhar Arif

As you were reading Shayari by Iftikhar Arif

    सितारों से भरा ये आसमाँ कैसा लगेगा
    हमारे बा'द तुम को ये जहाँ कैसा लगेगा

    थके-हारे हुए सूरज की भीगी रौशनी में
    हवाओं से उलझता बादबाँ कैसा लगेगा

    जमे क़दमों के नीचे से फिसलती जाएगी रेत
    बिखर जाएगी जब उम्र-ए-रवाँ कैसा लगेगा

    इसी मिट्टी में मिल जाएगी पूँजी उम्र भर की
    गिरेगी जिस घड़ी दीवार-ए-जाँ कैसा लगेगा

    बहुत इतरा रहे हो दिल की बाज़ी जीतने पर
    ज़ियाँ बा'द अज़ ज़ियाँ बा'द अज़ ज़ियाँ कैसा लगेगा

    वो जिस के बा'द होगी इक मुसलसल बे-नियाज़ी
    घड़ी भर का वो सब शोर ओ फ़ुग़ाँ कैसा लगेगा

    अभी से क्या बताएँ मर्ग-ए-मजनूँ की ख़बर पर
    सुलूक-ए-कूचा-ए-ना-मेहरबाँ कैसा लगेगा

    बताओ तो सही ऐ जान-ए-जाँ कैसा लगेगा
    सितारों से भरा ये आसमाँ कैसा लगेगा
    Read Full
    Iftikhar Arif
    बिखर जाएँगे हम क्या जब तमाशा ख़त्म होगा
    मेरे मा'बूद आख़िर कब तमाशा ख़त्म होगा

    चराग़-ए-हुज्रा-ए-दर्वेश की बुझती हुई लौ
    हवा से कह गई है अब तमाशा ख़त्म होगा

    कहानी में नए किरदार शामिल हो गए हैं
    नहीं मा'लूम अब किस ढब तमाशा ख़त्म होगा

    कहानी आप उलझी है कि उलझाई गई है
    ये उक़्दा तब खुलेगा जब तमाशा ख़त्म होगा

    ज़मीं जब अद्ल से भर जाएगी नूरुन-अला-नूर
    ब-नाम-ए-मस्लक-ओ-मज़हब तमाशा ख़त्म होगा

    ये सब कठ-पुतलियाँ रक़्साँ रहेंगी रात की रात
    सहर से पहले पहले सब तमाशा ख़त्म होगा

    तमाशा करने वालों को ख़बर दी जा चुकी है
    कि पर्दा कब गिरेगा कब तमाशा ख़त्म होगा

    दिल-ए-ना-मुतमइन ऐसा भी क्या मायूस रहना
    जो ख़ल्क़ उट्ठी तो सब कर्तब तमाशा ख़त्म होगा
    Read Full
    Iftikhar Arif
    सितारा-वार जले फिर बुझा दिए गए हम
    फिर इस के बा'द नज़र से गिरा दिए गए हम

    अज़ीज़ थे हमीं नौ-वारिदान-ए-कूचा-ए-इश्क़
    सो पीछे हटते गए रास्ता दिए गए हम

    शिकस्त ओ फ़त्ह के सब फ़ैसले हुए कहीं और
    मिसाल-ए-माल-ए-ग़नीमत लुटा दिए गए हम

    ज़मीन फ़र्श-ए-गुल-ओ-लाला से सजाई गई
    फिर इस ज़मीं की अमानत बना दिए गए हम

    दुआएँ याद करा दी गई थीं बचपन में
    सो ज़ख़्म खाते रहे और दुआ दिए गए हम
    Read Full
    Iftikhar Arif
    ग़ैरों से दाद-ए-जौर-ओ-जफ़ा ली गई तो क्या
    घर को जला के ख़ाक उड़ा दी गई तो क्या

    गारत-गरी-ए-शहर में शामिल है कौन कौन
    ये बात अहल-ए-शहर पे खुल भी गई तो क्या

    इक ख़्वाब ही तो था जो फ़रामोश हो गया
    इक याद ही तो थी जो भुला दी गई तो क्या

    मीसाक़-ए-ऐतबार में थी इक वफ़ा की शर्त
    इक शर्त ही तो थी जो उठा दी गई तो क्या

    क़ानून-ए-बाग़-बानी-ए-सहरा की सरनविश्त
    लिक्खी गई तो क्या जो न लिक्खी गई तो क्या

    इस क़हत-ओ-इंहदाम-ए-रिवायत के अहद में
    तालीफ़ नुस्ख़ा-हा-ए-वफ़ा की गई तो क्या

    जब 'मीर' ओ 'मीरज़ा' के सुख़न राएगाँ गए
    इक बे-हुनर की बात न समझी गई तो क्या
    Read Full
    Iftikhar Arif
    हम अहल-ए-जब्र के नाम-ओ-नसब से वाक़िफ़ हैं
    सरों की फ़स्ल जब उतरी थी तब से वाक़िफ़ हैं

    कभी छुपे हुए ख़ंजर कभी खिंची हुई तेग़
    सिपाह-ए-ज़ुल्म के एक एक ढब से वाक़िफ़ हैं

    वो जिन की दस्त-ख़तें महज़र-ए-सितम पे हैं सब्त
    हर उस अदीब हर उस बे-अदब से वाक़िफ़ हैं

    ये रात यूँ ही तो दुश्मन नहीं हमारी कि हम
    दराज़ी-ए-शब-ए-ग़म के सबब से वाक़िफ़ हैं

    नज़र में रखते हैं अस्र-ए-बुलंद-बामी-ए-मेहर
    फ़ुरात-ए-जब्र के हर तिश्ना-लब से वाक़िफ़ हैं

    कोई नई तो नहीं हर्फ़-ए-हक़ की तन्हाई
    जो जानते हैं वो इस अम्र-ए-रब से वाक़िफ़ हैं
    Read Full
    Iftikhar Arif

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Arif

Similar Moods

As you were reading Rang Shayari Shayari