vafaa ki KHair manaata hooñ be-vafaaii men bhi | वफ़ा की ख़ैर मनाता हूँ बे-वफ़ाई में भी

  - Iftikhar Arif

वफ़ा की ख़ैर मनाता हूँ बे-वफ़ाई में भी
मैं उस की क़ैद में हूँ क़ैदस रिहाई में भी

लहू की आग में जल-बुझ गए बदन तो खुला
रसाई में भी ख़सारा है ना-रसाई में भी

बदलते रहते हैं मौसम गुज़रता रहता है वक़्त
मगर ये दिल कि वहीं का वहीं जुदाई में भी

लिहाज़-ए-हुर्मत-ए-पैमाँ न पास-ए-हम-ख़्वाबी
'अजब तरह के तसादुम थे आश्नाई में भी

मैं दस बरस से किसी ख़्वाब के अज़ाब में हूँ
वही अज़ाब दर आया है इस दहाई में भी

तसादुम-ए-दिल-ओ-दुनिया में दिल की हार के बा'द
हिजाब आने लगा है ग़ज़ल-सराई में भी

मैं जा रहा हूँ अब उस की तरफ़ उसी की तरफ़
जो मेरे साथ था मेरी शिकस्ता-पाई में भी

  - Iftikhar Arif

Dar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Iftikhar Arif

As you were reading Shayari by Iftikhar Arif

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Arif

Similar Moods

As you were reading Dar Shayari Shayari