क्या रब्त एक दर्द से बनते चले गए

जंगल में जैसे रास्ते बनते चले गए

कड़ियाँ कड़ी क़ुयूद की बढ़ती चली गईं
हीले रह-ए-नजात के बनते चले गए

होंटों पे खिल उठा तो हुआ दाग़-ए-दिल दुआ
क्या क्या सुख़न के सिलसिले बनते चले गए

किस सूरत-ए-सबात पे ठहरी निगाह-ए-दिल
इक रक़्स-रौ में टूटते बनते चले गए

बोते रहे लहू के दिए हम ज़मीन में
ख़ुर्शीद आसमान पे बनते चले गए

'आली' मुक़ाबले का न कोई उदू रहा
हम आप अपने दूसरे बनते चले गए

— Jaleel 'Aali'

More by Jaleel 'Aali'

Other ghazal from the same pen

See all from Jaleel 'Aali' →

Heartfelt Aah Shayari

Shers of heartfelt aah.

All Heartfelt Aah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling