एतकाफ़ में ज़ाहिद मुँह छुपाए बैठा है

ग़ालिबन ज़माने से मात खाए बैठा है

वाए-आशिक़-ए-नादाँ काएनात ये तेरी
इक शिकस्ता शीशे को दिल बनाए बैठा है

तालिबान-ए-दीद उन के धूप धूप फिरते हैं
ग़ैर उन के कूचे में साए साए बैठा है

इस तरफ़ भी ऐ साहब इल्तिफ़ात-ए-यक-मिज़्गाँ
इक ग़रीब महफ़िल में सर झुकाए बैठा है

दूर-बाश ऐ गुलचीं वा है दीदा-ए-नर्गिस
आज हर गुल-ए-नाज़ुक ख़ार खाए बैठा है

क्यूँ सुना नहीं देता फ़ैसला मुक़द्दर का
नामा-बर मिरे आगे ख़त छुपाए बैठा है

सुब्ह की हवा उन से सिर्फ़ इतना कह देना
कोई शम्अ' की अब तक लौ बढ़ाए बैठा है

— Kaif Bhopali

More by Kaif Bhopali

Other ghazal from the same pen

See all from Kaif Bhopali →

Garmi Shayari

Shers of garmi.

All Garmi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling