na aaya mazaa shab ki tanhaaiyon men | न आया मज़ा शब की तन्हाइयों में

  - Kaif Bhopali

न आया मज़ा शब की तन्हाइयों में
सहर हो गई चंद अंगड़ाइयों में

न रंगीनियों में न रानाइयों में
नज़र घिर गई अपनी परछाइयों में

मुझे मुस्कुरा मुस्कुरा कर न देखो
मिरे साथ तुम भी हो रुस्वाइयों में

ग़ज़ब हो गया उन की महफ़िल से आना
घिरा जा रहा हूँ तमाशाइयों में

मोहब्बत है या आज तर्क-ए-मोहब्बत
ज़रा मिल तो जाएँ वो तन्हाइयों में

इधर आओ तुम को नज़र लग न जाए
छुपा लूँ तुम्हें दिल की गहराइयों में

अरे सुनने वालो ये नग़्में नहीं हैं
मिरे दिल की चीख़ें हैं शहनाइयों में

वो ऐ 'कैफ़' जिस दिन से मेरे हुए हैं
तो सारा ज़माना है शैदाइयों में

  - Kaif Bhopali

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaif Bhopali

As you were reading Shayari by Kaif Bhopali

Similar Writers

our suggestion based on Kaif Bhopali

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari