अजब से झूठ कहता हूँ

मैं सब से झूठ कहता हूँ

किसी ने सच नहीं माना
तो जब से झूठ कहता हूँ

वकीलों से भी यारी हैं
अदब से झूठ कहता हूँ

किया था इश्क़ मैं ने भी
सो तब से झूठ कहता हूँ

यक़ीं मत कर तू ऐ दुनिया
मैं रब से झूठ कहता हूँ

मेरी ये बात सच है बस
मैं सब से झूठ कहता हूँ

तुझे सब कुछ बता दूँ क्या
कि कब से झूठ कहता हूँ

— "Nadeem khan' Kaavish"

More by "Nadeem khan' Kaavish"

Other ghazal from the same pen

See all from "Nadeem khan' Kaavish" →

Dost Shayari

Shers of dost.

All Dost Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling