jab saba aayi idhar zikr-e-bahaar aa hi gaya | जब सबा आई इधर ज़िक्र-ए-बहार आ ही गया

  - Kaleem Aajiz

जब सबा आई इधर ज़िक्र-ए-बहार आ ही गया
याद हम को इंक़लाब-ए-रोज़गार आ ही गया

किस लिए अब जब्र की तकलीफ़ फ़रमाते हैं आप
बंदा-परवर मैं तो ज़ेर-ए-इख़्तियार आ ही गया

लाला-ओ-गुल पर जो गुज़री है गुज़रने दीजिए
आप को तो मेहरबाँ लुत्फ़-ए-बहार आ ही गया

दहर में रस्म-ए-वफ़ा बदनाम हो कर ही रही
हम बचाते ही रहे दामन ग़ुबार आ ही गया

हँस के बोले अब तुझे ज़ंजीर की हाजत नहीं
उन को मेरी बेबसी का ए'तिबार आ ही गया

शिकवा-संजी अपनी आदत में नहीं दाख़िल मगर
दिल दुखा तो लब पे हर्फ़-ए-नागवार आ ही गया

  - Kaleem Aajiz

Aadat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaleem Aajiz

As you were reading Shayari by Kaleem Aajiz

Similar Writers

our suggestion based on Kaleem Aajiz

Similar Moods

As you were reading Aadat Shayari Shayari