तुम ने कहा ख़राब चलो हम ख़राब हैं

दें और क्या जवाब चलो हम ख़राब हैं

कैसी वफ़ा कहाँ की वफ़ा कौन सी वफ़ा
सब छोड़ दो हिसाब चलो हम ख़राब हैं

हम ने शरीफ़ होने की क़ीमत चुकाई है
लाओ ज़रा शराब चलो हम ख़राब हैं

जिस ख़ूबसूरती से ज़फा कर रहे हो तुम
वो फ़न है लाजवाब चलो हम ख़राब हैं

— Kumar Vikas

More by Kumar Vikas

Other ghazal from the same pen

See all from Kumar Vikas →

Nasha Shayari Collection

Shers of nasha shayari collection.

All Nasha Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling